मेघालय : चुनाव पूर्व हिंसा के मामले में NPP और तृणमूल कांग्रेस के 31 समर्थक गिरफ्तार
विधानसभा चुनावों से पहले मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में इस सप्ताह की शुरूआत में हुई चुनाव पूर्व हिंसा में कथित संलिप्तता के आरोप में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) और तृणमूल कांग्रेस के कम से कम 31 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी.पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोग ‘एक गिरोह का हिस्सा हैं' जिन्होंने फूलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चरबतापारा गांव में मंगलवार की रात को हंगामा किया था.
मेघालय की 60-सदस्यीय विधानसभा के लिए 27 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती दो मार्च को होगी . पुलिस अधीक्षक विवेकानंद सिंह ने पीटीआई/भाषा को बताया, ‘‘हमने 31 लोगों को गिरफ्तार किया है... तृणमूल कांग्रेस के 16 समर्थक और एनपीपी के 15 कार्यकर्ता शामिल हैं.'' मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) एफ. आर. खारकोंगोर ने बताया कि राज्य के कुल मतदान केन्द्रों में से 747 को ‘संवेदनशील' और 399 ‘अति संवेदनशील' चिन्हित किया गया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए केन्द्रीय बलों की 119 कंपनियां तैनात की गई हैं.
ये भी पढें-
- Video: तुर्की में भूकंप की तबाही के बाद मलबे में दबी 6 साल की बच्ची को NDRF ने ऐसे बचाया
- "नेहरू महान थे तो उनका सरनेम क्यों नहीं रखते", गांधी परिवार पर PM मोदी ने कसे तंज
- कर्नाटक : दलित महिला की गाय खेत में घुसी, ऊंची जाति के युवक ने चप्पल से पीटा
from NDTV India - India https://ift.tt/fJZzdk7
No comments