Breaking News

तेज हवाओं और हल्की बारिश से दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली-NCR में आंधी तूफान के पूर्वानुमान के बीच आज सुबह तेज हवाएं और बूंदाबांदी देखी गई. मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया था और आज दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की थी. कल के मौसम बुलेटिन के अनुसार अधिकतम तापमान 48 घंटों में 2-3 डिग्री तक गिर सकता है. पूर्वानुमान के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 14 डिग्री के आसपास रहेगा.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने एक बयान में कहा था कि, ‘‘अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.' 

मनीष सिसोदिया के 18 में से 8 विभाग संभालेंगे कैलाश गहलोत, शेष 10 की जिम्‍मेदारी राजकुमार आनंद को

हालांकि आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि मार्च के पहले पखवाड़े में उत्तर पश्चिमी भारत के एक या दो मौसम संबंधी उपखंडों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक तक बढ़ सकता है. (भाषा इनपुट के साथ)



from NDTV India - India https://ift.tt/XEd9yJQ

No comments