मध्य प्रदेश सरकार की 'विकास यात्रा' में छात्र ने महात्मा गांधी पर पढ़ी आपत्तिजनक कविता, ताली बजाते रहे भाजपा MLA
मध्यप्रदेश सरकार (Madhya Pradesh Government) की विकास यात्रा में एक स्कूली बच्चे ने महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक कविता पढ़ी है, जिसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल को नोटिस जारी कर स्कूल के प्रिंसिपल से रिपोर्ट मांगी है. सिवनी के सीएम राइज विद्यालय में स्कूल के बच्चे से इस तरह की कविता पढ़वाई गई, जिसमें गांधी जी के प्रति दुष्प्रचार और झूठी बातें भरी हुई थीं. इसके बाद कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध जताया है. कांग्रेस ने महात्मा गांधी को अपमानित करने वाली कविता के विरोध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है.
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन, भाजपा के नेता, अधिकारी, शिक्षक सभी महात्मा गांधी को अपमानित करने वाली कविता पर बच्चे को शाबाशी दे रहे थे और बार-बार तालियां बजा रहे थे.
यहां तक की स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में स्कूली छात्र छात्राएं भी बड़ी संख्या में मौजूद थे.
इस कविता का वीडियो वायरल हो गया, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी ने जिला कलेक्टर का एक ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन में महात्मा गांधी को अपमानित करने वाली कविता बच्चों से सुनने वाले शिक्षक को तत्काल निलंबित करने की मांग की गई है. साथ ही इस तरह की घटना शासकीय विद्यालयों में दोबारा न हो, इसके लिए सभी विद्यालयों को आदेश जारी करने की भी मांग की गई है.
ये भी पढ़ें :
* मध्य प्रदेश : बीजेपी विधायक के समर्थकों ने पुलिसकर्मी के साथ की मारपीट, दर्ज हुई FIR
* "मरकर भी जिंदा...!" फौजी के सीने में धड़केगा मध्य प्रदेश के कारोबारी का दिल
* MP: आशियाने को तरस रहीं पद्म श्री विजेता 84 वर्षीय जोधइया अम्मा, इस उम्र में भी मांजने पड़ रहे बर्तन
from NDTV India - India https://ift.tt/yQ71jLB
No comments