Breaking News

KCR की बेटी का पूर्व CA दिल्ली शराब नीति मामले में गिरफ़्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ पूर्व में काम करने वाला एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई ने दावा किया है कि 'साउथ ग्रुप' के नाम से जानी जाने वाली एक लॉबी की मिलीभगत और रिश्वत लेकर दिल्ली की उत्पाद शुल्क नीति को संशोधित करते हुए अनियमितताएं की गईं।

सीबीआई ने कहा कि के कविता के पूर्व ऑडिटर बुची बाबू ने मामले में 'साउथ ग्रुप' का प्रतिनिधित्व किया. एजेंसी ने कहा कि सहयोगी नहीं करने के कारण उसे मंगलवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी प्रतिक्रिया टालमटोल वाली पाई गई।

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में बाबू की भूमिका ने हैदराबाद स्थित थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया.

इससे पहले, के कविता से सीबीआई की एक टीम ने 12 दिसंबर को हैदराबाद में मामले के सिलसिले में सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी.

प्रवर्तन निदेशालय, जो वित्तीय अपराधों की जांच करता है, उसने आरोप लगाया था कि के कविता "साउथ कार्टेल" का हिस्सा थी, जिसे शराब नीति मामले में रिश्वत से फायदा हुआ था.

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के प्रतिनिधि, राजधानी के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा सीबीआई जांच के आदेश के बाद पिछले साल आप सरकार द्वारा नीति को वापस ले लिया गया था.

एजेंसी का कहना है कि इस समूह में तेलंगाना की सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति की कविता, आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के सांसद मगुंटा श्रीनिवासलु रेड्डी और अरबिंदो फार्मा के सारथ रेड्डी शामिल हैं. 

एजेंसियों ने दावा किया है कि इसके तहत लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था और शराब लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था.

मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाया गया है और उनसे पूछताछ की गई है.



from NDTV India - India https://ift.tt/GyJXOfV

No comments