Breaking News

दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, GRAP के दूसरे चरण की पाबंदियां हटीं

पिछले कुछ दिनों में वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्रवाई योजना (GRAP) के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. वायु प्रदूषण प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक बयान में कहा कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के बुधवार शाम चार बजे के वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के अनुसार दिल्ली में एक्यूआई ‘मध्यम' श्रेणी (164) में दर्ज किया गया. इसने कहा कि 30 जनवरी से एक्यूआई में सुधार हो रहा है.

आयोग ने कहा कि एक्यूआई में सुधार के क्रम को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में जीआरएपी के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं. इसने कहा कि हालांकि, जीआरएपी के पहले चरण के तहत सभी पांबदियां लागू रहेंगी.

पिछले कुछ दिनों में एक्यूआई में सुधार और मौसम विभाग द्वारा जताए गए पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए जीआरएपी के तहत पाबंदियां लगाने वाली उप समिति ने बुधवार को मौजूदा वायु गुणवत्ता को लेकर समीक्षा बैठक की.

समीक्षा बैठक के बाद जीआरएपी के दूसरे चरण के तहत लगाई गई पाबंदियों को हटाने का फैसला लिया गया.



from NDTV India - India https://ift.tt/EiWwXIJ

No comments