Breaking News

अडानी ग्रुप ने पूरी तरह सबस्क्राइब FPO वापस लिया, निवेशकों के पैसे लौटाएगा

अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड ने फुली सबस्‍क्राइब होने के एक दिन बाद 20 हजार करोड़ रुपये का FPO (follow on public offer) वापस ले लिया है. कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी. कंपनी ने बयान में कहा, "बाजार में उतार-चढ़ाव को ध्‍यान में रखते हुए उसने फॉलोआन पब्लिक ऑफर (FPO)वापस ले लिया है और वह निवेशकों के पैसे वापस लौटाएगी."

अडानी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन गौतम अडानी ने बयान में कहा, , "आज मार्केट अप्रत्‍याशित रहा है और हमारी स्‍टॉक प्राइज दिनभर ऊपर-नीचे होती रही. इन असाधारण परिस्थितियों में कंपनी के बोर्ड ने महसूस किया कि आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. निवेशकों का हित सर्वोपरि है इसलिए उनको किसी भी संभावित नुकसान से बचाने के लिए बोर्ड ने एफपीओ के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला लिया है." 

कंपनी ने कहा कि इस फैसले से उसकी आगे की योजनाएं प्रभावित नहीं होंगी. कंपनी ने कहा कि हमारी बैलेंस शीट बहुत अच्छी स्थिति में है और क़र्ज़ चुकाने के मामले में हमारा ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग रहा है.

गौतम अडानी ने एफपीओ के प्रति समर्थन जताने के लिए निवेशकों को धन्‍यवाद दिया है क्‍योंकि सबस्क्रिप्‍शन मंगलवार को सफलतापूर्ण बंद हो गया था. उन्‍होंने कहा, "पिछले एक सप्‍ताह से स्‍टॉक में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपका कंपनी के प्रति विश्‍वास आश्‍वस्‍त करने वाला है."

Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.



from NDTV India - India https://ift.tt/0pyZx82

No comments