CJI ने सिंगापुर के चीफ जस्टिस सुंदरेश मेनन का किया स्वागत, कल SC के स्थापना दिवस समारोह में देंगे लेक्चर
सिंगापुर के चीफ जस्टिस सुंदरेश मेनन का सुप्रीम कोर्ट में CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने स्वागत किया और कहा कि वो कल पहले स्थापना दिवस पर लेक्चर देंगे. उनसे अच्छा कोई अतिथि हमें मिल नहीं सकता था. दरअसल सुप्रीम कोर्ट पहली बार अपना स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मना रहा है. 73 साल में पहली बार अपनी वर्षगांठ का जश्न कानून और न्याय शास्त्र से जुड़े वैश्विक आयामों पर भाषण यानी लेक्चर की श्रृंखला के साथ होगा. इस नई परंपरा की शुरुआत चार फरवरी को सिंगापुर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुंदरेश मेनन के लेक्चर से होगी. बदलती दुनिया में न्यायपालिका की भूमिका (The role of judiciary in a changing world) विषय पर ये लेक्चर होगा. बड़े स्तर पर मनाए जा रहे इस समारोह का सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर सीधा प्रसारण भी होगा. ताकि देश में दूर दराज के क्षेत्रों में मौजूद नागरिक और खासकर युवा वर्ग इससे जुड़े और जागरूक हों.
गुरुग्राम: बाइक को टक्कर मार 3 किलोमीटर तक घसीटती रही कार, VIDEO वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
सुप्रीम कोर्ट के सूत्रों ने बताया था कि CJI डी वाई चंद्रचूड़ ने स्थापना दिवस की परंपरा की शुरूआत है. इसके पीछे उनकी सोच ये थी कि अभी तक सुप्रीम कोर्ट का अपना कोई इस तरह का दिवस नहीं होता है. जबकि सुप्रीम कोर्ट 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन करता है. ऐसे में CJI ने ये विचार किया कि नए दौर में देश के हर नागरिक को ये जानने का हक है कि बदलते समय में न्यायपालिका कैसे काम कर रही है और दुनियाभर में न्यायपालिका कैसे काम करती है. नागरिक खासकर युवा वर्ग इससे जुड़े और जागरूक हों. दुनियाभर की कानून जगत की हस्तियां इस मौके पर अपने विचार रखें और कानून के छात्रों को भी इसका लाभ हो. CJI चंद्रचूड़ ने इस संबंध में सिंगापुर के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सुंदरेश मेनन से आग्रह किया था कि वो इस समारोह में मुख्य अतिथि बनें. बता दें जस्टिस मेनन भारतीय मूल के हैं.
from NDTV India - India https://ift.tt/Linr4fY
No comments