BSF ने राजस्थान में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया, नशीले पदार्थ के 6 पैकेट किए जब्त
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने राजस्थान के श्रीगंगानगर सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सोमवार को एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. बीसीएफ ने ड्रोन से नशीले पदार्थ (नारकोटिक्स) के 5 पैकेट जब्त किए. बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीगंगानगर सेक्टर के श्रीकरनपुर के सामान्य क्षेत्र में राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर चलाए गए एक संयुक्त अभियान के दौरान सफलता हासिल की.
इससे पहले बीएसएफ ने 3-4 फरवरी 2023 की मध्यरात्रि के दौरान सेक्टर श्रीगंगानगर के सामान्य क्षेत्र श्रीकरनपुर में ही पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया था. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में एक पाक ड्रोन को मार गिराया, जो नारकोटिक्स की तस्करी के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया था.
बीएसएफ ने कहा कि तलाशी के दौरान, एक पाकिस्तानी ड्रोन और लगभग 6 किलोग्राम के संदिग्ध नशीले पदार्थों के छह पैकेट वाले दो बैग बीएसएफ के जवानों द्वारा बरामद किए गए.
वहीं, इससे एक दिन पहले अमृतसर में एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया गया था. जानकारी के मुताबिक, उस ड्रोन को जीरो लाइन के पास से बरामद किया गया था. ड्रोन के साथ 5 किलो हेरोइन का एक पैकेट भी बरामद हुआ था.
from NDTV India - India https://ift.tt/tbuN0Bq
No comments