बीजेपी पार्षदों ने मुझ पर जानलेवा हमला किया: दिल्ली मेयर शैली ओबेरॉय
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) पार्षदों के बीच नगर निगम सदन में जमकर हाथापाई हुई. सदन के इस हंगामे के कुछ घंटों बाद दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को बीजेपी के कुछ सदस्यों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है. प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी सहयोगी आशु ठाकुर पर भी एक अन्य भाजपा पार्षद ने हमला किया.
वहीं, आप विधायक आतिशी ने आरोप लगाया कि ठाकुर को उनके दुपट्टे से पकड़कर मंच से घसीटते हुए सदन के एक निकास द्वार तक ले जाया गया. आतिशी ने कहा, 'हम कमला मार्केट थाने जाएंगे और महापौर शैली ओबेरॉय और हमारी अन्य महिला पार्षदों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज कराएंगे.'
हालांकि, आप के आरोप के बाद भाजपा की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. प्रेस वार्ता से कुछ देर पहले महापौर ने सदन को स्थगित कर दिया और घोषणा की कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के छह सदस्यों का चुनाव 27 फरवरी को सुबह 11 बजे नए सिरे से होगा.
ये भी पढ़ें : कश्मीर में ‘बाहुबल नीति' काम कर रही है लेकिन ‘भारत का विचार' खो रहा : पूर्व रॉ प्रमुख
ये भी पढ़ें : नोएडा में पुलिसकर्मी फर्जी मुठभेड़ों में लगे हैं: अखिलेश यादव
from NDTV India - India https://ift.tt/uAfwHg5
No comments