Breaking News

उत्तर प्रदेश : पत्नी से विवाद के चलते पति ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भदोही के कोइरौना थानाक्षेत्र में पत्नी के साथ विवाद के बाद कथित तौर पर शराब के नशे में पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. मामला शुक्रवार देर शाम को सामने आया. कोइरौना थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि इटहरा गांव में कुंवर बहादुर सिंह (42) शराब (Liquor) पीने का आदी था और उसकी पत्नी बिंदु देवी अपने चार बच्चों के साथ अपनी बहन के घर में होने वाली शादी में शरीक होने चार दिन पहले गई थी.

मौर्य ने बताया कि चार दिन से अकेले घर में रहने के दौरान कुंवर बहादुर सिंह लगातार शराब पी रहा था और शुक्रवार शाम पत्नी और बच्चों के वापस लौटने पर वह उसके साथ झगड़ने लगा जिस पर उसकी पत्नी ने उससे कहा कि वह अब पुलिस को बुलाने जा रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि यह सुनते ही कुंवर ने खुद को एक कमरे में अंदर से बंद कर फांसी लगा ली. उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर दरवाज़ा तोड़कर उसको बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो गई थी. मौर्य ने बताया कि आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें : 

हेल्‍पलाइन 

वंद्रेवाला फाउंडेशन फॉर मेंटल हेल्‍थ    9999666555 पर कॉल करें, या help@vandrevalafoundation.com पर लिखें
TISS iCall    022-25521111 (सोमवार से शनिवार तक उपलब्‍ध - सुबह 8:00 बजे से रात 10:00 बजे तक)

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(अगर आपको सहारे की ज़रूरत है या आप किसी ऐसे शख्‍स को जानते हैं, जिसे मदद की दरकार है, तो कृपया अपने नज़दीकी मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य विशेषज्ञ के पास जाएं)



from NDTV India - India https://ift.tt/TE0w5vV

No comments