Breaking News

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘काउ हग डे’ का किया समर्थन

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने बृहस्पतिवार को 14 फरवरी को ‘काउ हग डे' मनाने के लिए भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस का समर्थन किया और कहा कि सभी को गाय से प्यार करना चाहिए. नोटिस के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कहा, ‘‘यह एक अच्छी पहल है.'' उन्होंने कहा, ‘‘हमें गायों से प्यार करना चाहिए. मुझे खुशी है कि यह मिशन शुरू किया गया है. आपको भी गायों से प्यार करना चाहिए.'' भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर लोगों से 14 फरवरी को ‘काउ हग डे' मनाने की अपील की है.

नोटिस में कहा गया है कि गायों को गले लगाने से ‘‘भावनात्मक संपन्नता'' आएगी और ‘‘सामूहिक प्रसन्नता'' बढ़ेगी. इसमें यह भी कहा गया है कि वैदिक परंपराएं ‘‘पश्चिमी संस्कृति की प्रगति'' के कारण लगभग ‘‘विलुप्त होने के कगार'' पर हैं और ‘‘पश्चिमी सभ्यता की चकाचौंध ने हमारी भौतिक संस्कृति तथा विरासत को लगभग भुला दिया है.''
 

ये भी पढें- 



from NDTV India - India https://ift.tt/Q3KuMac

No comments