अमेरिका में गोली लगने से मरे छात्र के माता-पिता ने शव वापस लाने के लिए मांगी मदद
अमेरिका में कथित रूप से गोली लगने से मरे तेलंगाना के खम्मम जिले के छात्र के माता-पिता ने सरकार से अपने बेटे का शव वापस लाने में मदद मांगी है. पुलिस ने बताया कि खम्मम जिले के मधिरा कस्बे के रहने वाले अखिल साई महानकली (25) का अमेरिका के अल्बामा राज्य में सोमवार को निधन हो गया था और इस सिलसिले में वहां की पुलिस ने एक भारतीय नागरिक को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. छात्र के माता-पिता ने मंगलवार को बताया कि अखिल अमेरिका में एमएस की पढ़ाई कर रहा था. वह 13 महीने पहले वहां गया था और पार्ट-टाइम काम भी करता था.
उसकी मां ने रोते हुए कहा, ‘‘ हमने अपने बेटे को पढ़ने के लिए भेजा था. कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हम अपने बेटे को ऐसे खो देंगे.'' अखिल के माता-पिता ने तेलंगाना, भारत और अमेरिका सरकार से बेटे का शव घर लाने में मदद करने का अनुरोध किया है.
ये भी पढ़ें-
- "अडाणी ग्रुप की ओर से कोई दबाव नहीं था" : GVK ग्रुप ने राहुल गांधी के आरोप का किया खंडन
- PM आवास योजना की पहली किस्त मिलते ही प्रेमियों संग फरार हुईं पत्नियां, रिकवरी नोटिस लिए घूम रहे पति
- "आफताब पूनावाला ने श्रद्धा वालकर की हड्डियों को मिक्सर में पीसकर बनाया था पाउडर, फिर..." : पुलिस
from NDTV India - India https://ift.tt/6roFZxu
No comments