अनधिकृत ई रिक्शों के खिलाफ दिल्ली सरकार ने शुरू किया अभियान
दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अपंजीकृत और अवैध रूप से खड़े किए जाने वाले ई-रिक्शों के खिलाफ एक अभियान शुरू किया है. एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग के कर्मी इस कार्रवाई में हिस्सा ले रहे हैं, जिसकी शुरुआत दो दिन पहले हुई. उन्होंने कहा कि अब तक सरकार ने 100 ई-रिक्शे जब्त किए हैं.
उन्होंने बताया कि आम तौर पर ई रिक्शे मेट्रो स्टेशन के बाहर खड़े होते हैं और जब तक ये भर नहीं जाते हैं तब तक ये नहीं चलते हैं जिससे आसपास के क्षेत्र में यातायात जाम हो जाता है.
अधिकारी ने बताया कि ई-रिक्शों के अवैध रूप से खड़े रहने या बिना पंजीकरण के सड़कों पर चलाने के मामले भी सामने आए हैं. उन्होंने बताया कि विभाग ने सड़कों को खाली कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया है.
from NDTV India - India https://ift.tt/feUhoMp
No comments