Breaking News

उत्तराखंड : लेखपाल भर्ती परीक्षा में एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए

उत्तराखंड में रविवार को आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए. राज्य में प्रश्नपत्र लीक होने के कई मामले सामने आने के बाद यह भर्ती परीक्षा हो रही है.

राज्य में हाल ही में नकल-रोधी सख्त कानून लागू होने के बाद यह उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित पहली भर्ती परीक्षा थी. अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा ‘निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके' से संपन्न कराई गई और कोई अप्रिय घटना होने की सूचना नहीं है.

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत ने कहा, ‘‘परीक्षा का आयोजन राज्य के 498 केंद्रों पर किया गया, जिसमें एक लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए.''

सख्त नकल-रोधी कानून के तहत दोषियों के खिलाफ उम्रकैद का प्रावधान किया गया है. इस कानून को विरोध प्रदर्शन के बीच एक अध्यादेश के द्वारा लाया गया.

यह भी पढ़ें -
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारत को सबक? जानें- धरती हमें क्या संदेश दे रही है
पूर्व जज को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने अरुण जेटली की टिप्पणी के जरिए साधा निशाना



from NDTV India - India https://ift.tt/Jk7E3Zs

No comments