दिल्ली का तापमान हुआ खुशनुमा, इन जगहों पर बारिश-बर्फबारी की संभावना
दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार को आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है. जबकि अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25 और 10 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार देश के ज्यादातर इलाकों में आज धूप खिली रहेगी और तापमान में इजाफा होगा. उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में ‘‘सामान्य बारिश'' होने की संभावना है. शीतलहर चलने की संभावना कम है. आईएमडी ने कहा कि पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी हिस्से को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत में इस साल फरवरी की बारिश का औसत सामान्य रहने की संभावना है.
आज रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव में, जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 5 और 6 फरवरी को और उत्तराखंड में 6 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी का अनुमान है.
यह भी पढ़ें-
अमेरिका ने कैरोलिना तट के पास संदिग्ध चीनी 'जासूसी गुब्बारे' को मार गिराया
सुप्रीम कोर्ट को मिले पांच नए जज, कॉलेजियम की सिफारिशों को केंद्र की मंजूरी
from NDTV India - India https://ift.tt/zc4Fdm5
No comments