सीबीआई के पास पूछताछ के लिए जाने से पहले मनीष सिसोदिया का "जेल" ट्वीट
CBI के पास पूछताछ के लिए जाने से पहले मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है, "आज फिर CBI जा रहा हूं, सारी जांच में पूरा सहयोग करूंगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ों देशवासियो का आशीर्वाद साथ है. कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फांसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है."
आज फिर CBI जा रहा हूँ, सारी जाँच में पूरा सहयोग करूँगा. लाखों बच्चो का प्यार व करोड़ो देशवासियो का आशीर्वाद साथ है
— Manish Sisodia (@msisodia) February 26, 2023
कुछ महीने जेल में भी रहना पड़े तो परवाह नहीं. भगत सिंह के अनुयायी हैं, देश के लिए भगत सिंह फाँसी पर चढ़ गए थे. ऐसे झूठे आरोपों की वजह से जेल जाना तो छोटी सी चीज़ है
बता दें कि आज सीबीआई शराब नीति घोटाले में मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने जा रही है. CBI की पूछताछ से पहले सिसोदिया राजघाट जा रहे हैं. खबर है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी शक्ति प्रदर्शन करेगी. आम आदमी पार्टी ने फिर मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई है.
मनीष सिसोदिया के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, "भगवान आपके साथ हैं मनीष. लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं. जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें. दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे.
भगवान आपके साथ है मनीष। लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं। जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है। प्रभू से कामना करता हूँ कि आप जल्द जेल से लौटें। दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतज़ार करेंगे। https://t.co/h8VrIIYRTz
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2023
इस बीच, मनीष सिसोदिया के घर के बाहर बैरिकेडिंग कर दी गई है और किसी को भी मनीष सिसोदिया के घर तक जाने की इजाजत नहीं है.CBI ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को 19 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया है. आप नेता, सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं. उन्होंने अपने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देते हुए एक सप्ताह का समय मांगा था क्योंकि वह दिल्ली का बजट तैयार कर रहे थे. आज शराब नीति मामले में CBI की पूछताछ से पहले मनीष सिसोदिया राजघाट जाएंगे.
यह भी पढ़ें-
आखिर क्यों हुआ बवाल? पंजाब सरकार को चुनौती देने वाले अमृतपाल सिंह के गांव से Ground Report
MCD सदन में हंगामा करने के मामले में AAP और BJP के पार्षदों पर FIR : 10 प्वाइंट्स
from NDTV India - India https://ift.tt/x9jK6IE
No comments