Breaking News

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव : बांग्लादेश से सटी सीमा समेत अंतरराज्यीय सीमाएं सोमवार से होंगी सील

त्रिपुरा में स्वतंत्र और निष्पक्ष विधानसभा चुनाव सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और अंतरराज्यीय सीमाओं को सोमवार से सील किया जाएगा. एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी ने जानकारी दी.

60 सदस्यीय त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को चुनाव होगा. त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गीते किरण कुमार दिनकरराव ने कहा, ‘‘ निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बांग्लादेश से सटी अंतरराष्ट्रीय सीमा और असम तथा मिजोरम से लगी अंतरराज्यीय सीमाओं को सोमवार से सील किया जाएगा.''

भारत-बांग्लादेश सीमा को सील करने की जिम्मेदारी सीमा सुरक्षा बल को दी गई है. दिनकरराव ने कहा कि सोमवार को चुनाव से 72 घंटे पहले आयोग होटल, छात्रावासों और मैरिज हॉल में जांच पड़ताल शुरू करेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री और माकपा नेता माणिक सरकार ने शनिवार को राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राज्य सशस्त्र पुलिस की तैनाती पर चिंता व्यक्त की. मतगणना दो मार्च को की जाएगी. 

यह भी पढ़ें -
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से भारत को सबक? जानें- धरती हमें क्या संदेश दे रही है
पूर्व जज को राज्यपाल बनाने पर कांग्रेस ने अरुण जेटली की टिप्पणी के जरिए साधा निशाना



from NDTV India - India https://ift.tt/TaFqDxK

No comments