Breaking News

अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती की प्रक्रिया में किया गया बदलाव

थलसेना में अग्निपथ योजना के जरिए शामिल होने वाले अग्निवीरों की भर्ती की स्कीम में सेना बदलाव करने जा रही है. अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया में अब बदलाव किया गया है. शारीरिक परीक्षा से पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी.

अग्निवीर योजना के तहत अब इच्छुक उम्मीदवारों के लिए देश भर में करीब 200 सेंटरों पर पहले कॉमन ऑनलाइन टेस्ट आयोजित होगा. इसके बाद फिजिकल और मेडिकल टेस्ट होगा. पहला ऑनलाइन टेस्ट अप्रैल महीने में होने की बात कही जा रही है.

सेना की भर्ती प्रक्रिया में इस बदलाव से भर्ती के दौरान होने वाली भीड़ को कंट्रोल किया जा सकेगा. लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार ही आगे की प्रक्रिया में शामिल हो पाएंगे.



from NDTV India - India https://ift.tt/WaVA9wg

No comments