Breaking News

"7 दिन में मंदिर हटा लें, वरना..." : MP में रेलवे ने बजरंगबली को नोटिस जारी कर दी चेतावनी

मध्यप्रदेश के मुरैना में सबलगढ़ तहसील मुख्यालय में एक अनोखा मामला देखने को मिला है, जहां भगवान बजरंग बली के नाम पर नोटिस जारी किया गया है. सबलगढ़ में 11 मुखी हनुमान मंदिर को रेलवे विभाग अपनी जमीन पर बता रहा है. रेलवे ने इसे अतिक्रमण करार देकर उसे हटाने के लिए नोटिस जारी किया है. मंदिर हटाने के लिये भगवान बजरंगबली के नाम से नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई है कि मंदिर सात दिन में हटा लिया जाये अन्यथा तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी.

उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खण्ड अभियंता जौरा, अलापुर द्वारा 8 फरवरी को यह आदेश जारी कर मंदिर की दीवार पर चस्पा कर दिया था. श्रद्धालुओं द्वारा इसकी तीखी आलोचना की जा रही है. उत्तर मध्य रेलवे द्वारा ग्वालियर से श्योपुर तक नेरोगेज से ब्रोडगेज रेल लाइन का अपग्रेडेशन किया जा रहा है.

6nhojh5o

उत्तर मध्य रेलवे (झांसी मण्डल) के जनसम्पर्क अधिकारी, मनोज सिंह ने बताया, "यह नोटिस बजरंग बली के नाम से नहीं था. यह नोटिस पुजारी मंदिर बजरंग बली के नाम से था. लिपिकीय त्रुटी की वजह से यह गलती हुई है. जैसे ही हमारे संज्ञान में यह आया, इसे तुरंत संशोधित करके 10 तारीख को ही नोटिस जारी कर दिया."

मुरैना के अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नरोत्तम भार्गव ने कहा, "रेलवे के अधिकारियों से हमारे एसडीएम की बात हुई है. उनका कहना है कि उस मकान से जुड़े लोगों की कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. ऐसी स्थिति में बजरंग बली के नाम से नोटिस दिया था. अभी रेलवे अधिकारियों ने संशोधित नोटिस जारी कर दिया है."

मुरैना जिले की सबलगढ़ तहसील मुख्यालय पर रेल लाइन के किनारे 11 मुखी हनुमान जी का मंदिर का निर्माण करीब 40-50 साल पहले किया गया था. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मंदिर को वे करीब 40-50 साल से देख रहे हैं और इसमें पूजा-पाठ कर रहे हैं.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/vyqOSfX

No comments