आम बजट में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए 4692 करोड़ रुपये का आवंटन
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 4,692 करोड़ रुपये के आवंटन की घोषणा की, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष के संशोधित अनुमानों में यह 4,182 करोड़ रुपये था. सरकार के स्वायत्त निकाय, प्रसार भारती का आवंटन पिछले वित्तीय वर्ष में आवंटित 2,764.51 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2,808.36 करोड़ रुपये कर दिया गया है.
सीतारमण ने प्रसारण एवं अवसंरचना नेटवर्क विकास योजना के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिसका उद्देश्य प्रसाण आधारभूत ढांचे को बढ़ाना है, विशेष रूप से दूरदराज के इलाकों में.
मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय ‘भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान' (एफटीआईआई), पुणे, को बजट में 64.75 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि पिछले वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों में यह 68.53 करोड़ रुपये था.
कोलकाता में सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एसआरएफटीआई) को पिछले वित्त वर्ष में 60.1 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बजट में 95.13 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं.
राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) को पिछले वित्त वर्ष में 2,948.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 3,051.5 करोड़ रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ है.
from NDTV India - India https://ift.tt/DHol26L
No comments