पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद व्यक्त की है. पूर्वी भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. वहीं आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.
18 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना है.19 से 21 तारीख को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट बारिश या बर्फबारी का अनुमान है.
16 से 20 तारीख के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड में हल्की बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में कोई महत्वपूर्ण मौसम में बदलाव नहीं होने की संभावना है.
यह भी पढ़ें-
त्रिपुरा चुनाव : बीजेपी को और ज्यादा की उम्मीद, CPM कर रही वापसी की कोशिश : 10 प्वाइंट्स
एलएसी पर होगी नए सैनिकों की भर्ती, बनेंगी 47 नई चौकियां, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी
from NDTV India - India https://ift.tt/s4ovCmz
No comments