Breaking News

Video : पूर्णिया रेलवे स्टेशन पर RPF के कांस्टेबल ने बचाई यात्री की जान, पल भर की भी देर होती तो हो जाता हादसा

कटिहार रेल मंडल के पूर्णिया जंक्शन पर आरपीएफ कांस्टेबल की जांबाजी से एक यात्री की जान बच गई. इस घटना की  वीडियो को नॉर्थ-ईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफएल) मंडल ने अपने आधिकारिक पेज पर शेयर किया है.

घटना के बारे में बताया गया है कि कटिहार रेल मंडल के पूर्णिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर आरपीएफ के कांस्टेबल संजीव कुमार सिंह ड्यूटी पर थे. इस दौरान 05223 पूर्णिया-सहरसा पैसेंजर ट्रेन के एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे, मगर वह गिर पड़े और ट्रेन के साथ घिसटने लगे. यह देख ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवान संजीव कुमार सिंह ने तत्काल अपनी जान की परवाह किए बगैर उस यात्री की जान बचाई.

कटिहार एनएफएल मंडल ने अपने ऑफिशियल पेज के माध्यम से इस जांबाज आरपीएफ कांस्टेबल के जाबांजी का वीडियो शेयर किया है. आरपीएफ कमांडेंट और एडीएम चौधरी विजय कुमार ने इस जांबाज पुलिसकर्मी को सम्मानित करने की बात भी कही है.

यह भी पढ़ें-

"तंदूरी चिकन, जलेबी और क्या-क्या.." : सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री ले जाने के फैसले को रद्द करते हुए SC की टिप्पणी....

"वह चिल्‍ला रही थी, ड्राइवर को यह पता था" : दिल्‍ली में कार से घसीटी गई महिला की दोस्‍त



from NDTV India - India https://ift.tt/JOLUCkz

No comments