Breaking News

Vande Bharat ट्रेन पर बंगाल में फिर पथराव, पिछले 2 दिनों में हुई दूसरी घटना

हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के कुछ ही दिनों बाद पश्चिम बंगाल में ट्रेन पर पिछले 2 दिनों में 2 बार पथराव की घटना हुई है.हालांकि घटना में किसी को चोट नहीं आयी है. मुख्य दरवाजे का सिर्फ एक शीशा प्रभावित हुआ था. ट्रेन अपने समय से ही गंतव्य के लिए पहुंच गयी. राज्य में 24 घंटे के भीतर इस ट्रेन पर पथराव की यह दूसरी घटना थी. घटना को लेकर राज्य में सत्ताधारी दल टीएमसी और प्रमुख विपक्षी पार्टी के आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहा है.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मामले की जांच राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा कराए जाने की मांग की है.पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि क्या यह घटना हावड़ा स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में ‘‘जय श्री राम'' के नारे लगाने का ‘‘बदला'' है ?

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ दुर्भाग्यपूर्ण व घिनौना. पश्चिम बंगाल के मालदा में भारत की शान वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव. क्या ऐसा उद्घाटन समारोह में ‘जय श्री राम' के नारे लगाने का बदला लेने के लिए किया गया? मैं प्रधानमंत्री कार्यालय, रेल मंत्रालय को मामले की जांच एनआईए को सौंपने और दोषियों को दंडित करने का आग्रह करता हूं.''

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/04xuDPT

No comments