Breaking News

PM मोदी 28 जनवरी को करेंगे राजस्थान का दौरा, भीलवाड़ा में होगी विशाल जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान के भीलवाड़ा में 28 जनवरी को एक कार्यक्रम में शामिल होने आयेंगे. प्रधानमंत्री मोदी गुर्जर समुदाय के लोगों के पवित्र स्थान भगवान देवनारायण के प्राकट्य स्थल भीलवाड़ा जिले के मालासेरी डूंगरी में कार्यक्रम में भाग लेंगे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और केंद्रीय मंत्री अर्जुराम मेघवाल ने भीलवाड़ा जिले के प्रवास पर भीलवाड़ा भाजपा जिला कार्यालय पर प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रधानमंत्री की यात्रा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि मोदी वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. कार्यक्रम में छह जिलों भीलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, राजसमंद अजमेर और चित्तौड़गढ़ के पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे.

वहीं, पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी 23 जनवरी को जयपुर आएंगे. वे भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करेंगे. बैठक 22 और 23 जनवरी को पार्टी कार्यालय में होगी.

ये भी पढ़ें:-

पीएम मोदी ने घुमंतू लंबानी जनजातियों के लिए ‘हक्कू पत्र' वितरण अभियान की शुरुआत की

जनजातीय समुदायों की पोशाक, संस्कृति और परंपराएं भारत की ताकत : PM मोदी



from NDTV India - India https://ift.tt/1dxMlTk

No comments