Breaking News

"पुणे के अस्पताल की लिफ्ट में हुआ था हादसा", NCP नेता अजित पवार ने किया दावा 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के साथ पुणे के एक अस्पताल की लिफ्ट में हादसा होने की बात सामने आई है. इस घटना की पुष्टि खुद अजित पवार ने की है. उन्होंने बारामती में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह घटना उस वक्त हुई जब वो अपने सुरक्षा गार्ड और एक डॉक्टर के साथ पुणे के अस्पताल के लिफ्ट में सवार हुए. 

अजित पवार ने कहा कि मैं अपने दो सुरक्षा कर्मी और एक डॉक्टर के साथ अस्पताल के तीसरे माले से चौथे माले तक जाने के लिए लिफ्ट में चढ़ा था. हम जैसे ही लिफ्ट के अंदर गए बिजली चली गई और फिर लिफ्ट एकाएक ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद मैंने अपने सुरक्षा गार्ड की मदद से किसी तरह से लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी लोगों को लिफ्ट से सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि, इस घटना में उनके साथ लिफ्ट में मौजूद डॉक्टर को मामूली चोटें जरूर आई थीं. अजित पवार ने कहा कि मैंने इस घटना के बारे में अपनी पत्नी तक को नहीं बताया है.  



from NDTV India - India https://ift.tt/wLpDCM8

No comments