खेल मंत्री ने पहलवानों के #MeToo आरोपों पर कमेटी का किया ऐलान, 4 हफ्ते में पूरी होगी जांच; धरना हुआ खत्म
खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद अनुराग ठाकुर ने कही ये बातें:-
- अनुराग ठाकुर ने कहा, "खिलाड़ियों ने बातचीत के दौरान खेलों में सुधार के लिए कई अहम सुझाव भी दिए. हम इसके लिए खिलाड़ियों का धन्यवाद देते हैं."
- "खिलाड़ियों की मांगों को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन पर लगे गंभीर आरोपों को लेकर एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसके नामों की कल घोषणा की जाएगी. ये कमेटी 4 हफ्तों में अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी."
- "जांच के दौरान फेडरेशन के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह संघ से खुद को अलग रखकर जांच में सहयोग करेंगे. इस दौरान दूसरी कमेटी फेडरेशन का काम करेगी."
बजरंग पूनिया ने कही ये बातें:-
- कुश्ती खिलाड़ी बजरंग पूनिया ने कहा, "सरकार ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले में 1 महीने में जांच करवाने का आश्वासन दिया है. ऐसे में हम अपना प्रोटेस्ट खत्म कर रहे हैं. आने वाले समय हमारे लिए अहम हैं, इसलिए हमें सड़क पर उतरना पड़ा है."
from NDTV India - India https://ift.tt/Ltwdbm8
No comments