Breaking News

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दी का सितम जारी, घने कोहरे और भीषण ठंड के कारण कई जगह स्कूल बंद

Delhi Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में आज सुबह कोहरे की मोटी चादर छाई रही. कोहरे के कारण रेलगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो रही है. दिल्ली समेत मैदानी इलाकों में शीतलहर चल रही है और ठंड लोगों को खासा परेशान कर रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न राज्यों के कुछ हिस्सों में कम दृश्यता के साथ पूरे उत्तर भारत में कोहरे की स्थिति बनी हुई है. दिल्ली में आज सुबह कम घने कोहरे के कारण कम दृश्यता दर्ज की.

 रविवार को रात 11.30 बजे दर्ज आईएमडी ने पंजाब के बठिंडा में 'शून्य' दृश्यता दर्ज की. अंबाला, हिसार, बहराइच और गया जैसे इलाकों में भी कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 50 मीटर रह गई.आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में दृश्यता 100 दर्ज की गई, जबकि पालम में दृश्यता 400 मीटर दर्ज की गई.

शनिवार को, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर और ठंडे दिन की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

रेल मंत्रालय के मुताबिक, उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से रविवार को सैकड़ों ट्रेनें या तो रद्द कर दी गईं या फिर देरी से चलीं. रेल मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक, 335 ट्रेनें खराब मौसम की वजह से लेट हुईं जबकि 88 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा.

ठंड के कारण स्कूल बंद

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर के मद्देनजर दिल्ली के निजी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश 15 जनवरी तक बढ़ा दिया गया है. कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के स्कूलों में अवकाश को लेकर संशोधित नोटिस जारी किया गया है. नोटिस के अनुसार 14 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे. कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसी तरह से झारखंड सरकार ने रविवार को राज्य में कक्षा केजी से 5 तक के छात्रों के लिए सरकारी और निजी दोनों स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद करने का नोटिस जारी किया.



from NDTV India - India https://ift.tt/jDdVp8m

No comments