Breaking News

वायरल हुए "गोपीनाथ का क्या हुआ..." : आनंद महिंद्रा के सवाल का शशि थरूर ने दिया रोचक जवाब

सोशल मीडिया पर इन दिनों गोपीनाथ नाम का लड़का वायरल है. उसके प्रशंसकों में उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने गोपीनाथ के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, "यह कल सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. किसी को इतने जोरदार तरीके से '1957 में भारत का समर्थन करते हुए देखना अद्भुत है! @ शशि थरूर मुझे यकीन है कि आपने इसे देखा होगा और शायद जानते हैं कि गोपीनाथ का क्या हुआ..."

इसके जवाब में शशि थरूर ने लिखा, "हां, आनंद, मैं तब तक पैदा हो चुका था! और मैं उस चश्माधारी मेधावी भारतीय छात्र को जानता हूं, जो आगे चलकर इंटरनेशनल लेबर आर्गेनाइजेशन का स्टार अधिकारी बना. वह अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं और गुमनामी में रह रहे हैं."

वीडियो में यह

यह वीडियो 1957 का है और इस शो का थीम Prejudice (पूर्वाग्रह) था. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डिबेट शो में 4 देशों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं. भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और फिलीपींस के छात्रों को एक टीवी शो पर बोलने का मौका दिया जा रहा है. इस डिबेट शो में भारत की तरफ से Gopinath Padmanabha शामिल हुए थे. इंग्लैंड की तरफ से Sara Chatt, पाकिस्तान की तरफ से अमीन जंग शामिल हुए थे. डिबेट शो में सुना जा सकता है कि इंग्लैंड की सारा कहती हैं कि इंग्लैंड ने भारत को बहुत कुछ दिया. ट्रेन, डैम के साथ-साथ लोगों की ज़िंदगी बेहतरीन की. इस पर भारत के तरफ से गोपीनाथ ने जवाब दिया- हमारे अनाज, कपास, खनिज पदार्थ को अपने देश ले जाकर आप लोग अमीर बने हैं. वहीं पाकिस्तान के अमीन ने बताया कि अंग्रेजों के कारण हमने मौतें देखी हैं. विभाजन के दौरान कई लोगों की ज़िंदगियां समाप्त हो चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें-
बदलने वाला है मौसम : कल से तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
"कोई सुरक्षा चूक नहीं हुई": राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर कश्मीर पुलिस
पूर्वी यरुशलम में सिनेगॉग के बाहर गोलीबारी में 7 लोगों की मौत, संदिग्ध भी ढेर



from NDTV India - India https://ift.tt/BDoyGsf

No comments