राहुल गांधी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ठंड में भी क्यों पहने हुए हैं टी-शर्ट
‘भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) के दौरान कड़ाके की ठंड के बावजूद टी-शर्ट पहनने को लेकर चल रही चर्चा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश में “फटे कपड़ों में कांपती” हुई तीन गरीब लड़कियों से मिलने के बाद मार्च के दौरान केवल टी-शर्ट पहनने का फैसला किया. राहुल ने कहा, “लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने यह सफेद टी-शर्ट क्यों पहन रखी है, क्या मुझे ठंड नहीं लगती. मैं आपको कारण बताता हूं. जब यात्रा शुरू हुई थी... केरल में, मौसम गर्म और उमस भरा था, लेकिन जब हमने मध्यप्रदेश में प्रवेश किया, तो थोड़ा ठंडा था.”
हरियाणा के अंबाला में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “एक दिन फटे कपड़ों में तीन गरीब बच्चियां मेरे पास आईं... जब मैंने उन्हें पकड़ा तो वे कांप रही थीं क्योंकि उन्होंने अच्छे कपड़े नहीं पहने थे. उस दिन मैंने फैसला लिया कि जब तक मैं नहीं कांपूंगा, तब तक टी-शर्ट ही पहनूंगा.”
गांधी ने कहा कि वह उन लड़कियों को एक संदेश देना चाहते हैं.
उन्होंने कहा, “जब मैं कांपने लगूंगा, तब मैं स्वेटर पहनने के बारे में सोचूंगा. मैं उन तीन लड़कियों को संदेश देना चाहता हूं कि अगर आपको ठंड लग रही है, तो राहुल गांधी को भी ठंड लगेगी.”
ये भी पढ़ें:
* राहुल विपक्षी खेमे की ओर से प्रधानमंत्री पद के अग्रणी दावेदार के रूप में हैं उभरे : शत्रुघ्न सिन्हा
* "मैंने राहुल गांधी को मार दिया" : जानिए राहुल गांधी ने रिपोर्टर से क्यों कही यह बात...
* राहुल गांधी ने सरकार पर ईंधन और उर्वरक की बढ़ती कीमतों के जरिए किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया
from NDTV India - India https://ift.tt/3aPT5YU
No comments