Breaking News

अमित शाह के प्लेन की गुवाहाटी में इमरजेंसी लेंडिंग, कोहरे की वजह से अगरतला में नहीं उतर पाया था विमान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की फ्लाइट घने कोहरे और कम विजिविलिटी के कारण बुधवार रात अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाई अड्डे पर नहीं उतर पाया. उनके उड़ान को डायवर्ट कर गुवाहाटी भेज दिया गया. एटीसी सूत्रों ने बताया कि विमान को गुवाहाटी के गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की ओर मोड़ दिया गया जहां उसे सफलता पूर्वक लेंड करवा लिया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार रात त्रिपुरा पहुंचने वाले थे. 

गौरतलब है कि अमित शाह त्रिपुरा में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले हैं. भाजपा नेताओं ने कहा कि शाह पहले राज्य की राजधानी अगरतला से लगभग 190 किलोमीटर दूर उत्तर त्रिपुरा के धर्मनगर जाने की संभावना है, जहां वह पहली रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. बाद में, वह दूसरी रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए बांग्लादेश सीमा के पास दक्षिण त्रिपुरा के सबरूम का दौरा करेंगे. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री त्रिपुरा से रवाना हो जाएंगे. हालांकि, उनके आगमन के कार्यक्रम में बदलाव के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका है.

राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी की विशाल रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी के साथ धर्मनगर और सबरूम का दौरा किया. गौरतलब है कि त्रिपुरा में फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. पार्टी नेताओं ने कहा कि दो रथ यात्रा के तहत कई जनसभाओं और रैलियों की योजना बनाई गई है. कार्यक्रम के समापन दिवस 12 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के मौजूद रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/yxfpsGq

No comments