Breaking News

महाराष्ट् सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम फडणवीस ने अमित शाह से की मुलाकात, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द

महाराष्ट्र की सियासत पिछले कुछ दिनों से देशभर में खूब सुर्खियां बटोर रही है. अब महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद तेज हो गई है. इसी मसले पर चर्चा के बीच राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. सहकारी चीनी क्षेत्र के प्रतिनिधियों, सभी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता, के साथ क्षेत्र से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए बैठक के बाद गृह मंंत्री अमित शाह दिल्ली में अपने नॉर्थ ब्लॉक कार्यालय में एकनाथ शिंदे और फडणवीस के साथ मिले.

चीनी क्षेत्र की बैठक में शामिल हुए भाजपा के दो नेताओं ने कहा, ‘‘शिंदे और फडणवीस ने शाह के साथ अलग बैठक की.''बैठक के बाद शिंदे ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले होगा. राज्य में इस वक्त शिंदे समेत 20 कैबिनेट मंत्री हैं. महाराष्ट्र कैबिनेट की अधिकतम संख्या 43 हो सकती है. शिवसेना के ‘धनुष और तीर' चिन्ह के आवंटन के लिए पार्टी के प्रतिद्वंद्वी गुटों की निर्वाचन आयोग के समक्ष याचिकाओं के बारे में पूछे जाने पर, शिंदे ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि उनके समूह को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी जाएगी.

शिंदे ने कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग योग्यता के आधार पर इस मुद्दे पर फैसला करेगा. लोकतंत्र में बहुमत का महत्व होता है. इसलिए, हम योग्यता के आधार पर फैसले की उम्मीद करते हैं.'' इससे पहले मुंबई में फडणवीस ने कहा कि राज्य मंत्रिमंडल के विस्तार में कोई कानूनी या संवैधानिक बाधा नहीं है और वे विधानसभा के आगामी बजट सत्र से पहले इसे करने की कोशिश करेंगे.राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने पहले कहा था कि बजट सत्र 27 फरवरी से शुरू होगा.

ये भी पढ़ें : दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी का दौर

ये भी पढ़ें : पेशाब कांड के बाद Air India ने फ्लाइट में शराब पीने के नियमों में किया बदलाव, कहा- जब तक क्रू-मेंबर्स...



from NDTV India - India https://ift.tt/PEwgnWM

No comments