Breaking News

अब अलीगढ़ के मकानों में भी जोशीमठ जैसी दरारें, प्रशासन ने बताई ये वजह

उत्तराखंड के जोशीमठ इलाके में जमीन धंसने की घटनाओं के बीच अलीगढ़ के कंवरीगंज इलाके में भी कुछ घरों में अचानक दरार आने की खबर है. इन दरारों से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. एक स्थानीय ने बताया कि पिछले कई दिनों से हमारे कुछ घरों में दरारें आ गई हैं. जिससे हम लोग दहशत में रहने को मजबूर हैं. हमने इसकी शिकायत भी की है लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे हैं और केवल आश्वासन दे रहे हैं. हमलोगों को इस बात का डर है कि कहीं यह घर गिर ना जाए.

स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे दरारें आ रही हैं. एक अन्य स्थानीय अफशा मशरूर ने कहा कि तीन-चार दिन हो गए हैं. हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है. हमें आतंक में जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है. उधर, नगर निगम के अपर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने कहा कि हमें अभी सूचना मिली है कि कांवरीगंज क्षेत्र में कुछ मकानों में दरारें आ गई हैं। मामला अभी पूरी तरह से संज्ञान में नहीं आया है। अब हम अपनी टीम को मौके पर भेजेंगे और नगर निगम द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - India https://ift.tt/C6NBZ9v

No comments