Breaking News

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए BJP में शामिल

भारतीय जनता पार्टी की मध्‍य प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश वर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.  प्रदेश अध्यक्ष  शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर दुर्गेश वर्मा का भाजपा में स्वागत किया. इस मौके पर वर्मा ने कहा कि उन्‍होंने बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनसेवा के लिए इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. वह वर्तमान में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और धार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं.पूर्व में वह नगर अध्यक्ष कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं, साथ ही  वर्मा की माताजी फूलकुंवर बाई मंडी डायरेक्टर एवं डही के गाजगोता में सरपंच रही हैं.

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/RcazhNe

No comments