AAP ने चंडीगढ के अपने संगठन को तत्काल प्रभाव से किया भंग
आम आदमी पार्टी (AAP)ने अपने चंडीगढ़ के संगठन को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया हैपार्टी के पंजाब और चंडीगढ़ प्रभारी जरनैल सिंह की तरफ से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है. पार्टी जल्द ही चंडीगढ़ में अपने नए संगठन की घोषणा करेगी. ग़ौरतलब है कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी 35 सीटों में से 14 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन लगातार दूसरे साल आम आदमी पार्टी अपना मेयर नहीं बना सकी, मेयर चुनाव में एक वोट से आम आदमी पार्टी का उम्मीदवार चुनाव हार गया था.
बीजेपी ने चंडीगढ़ के मेयर पद पर जीत हासिल की है. बीजेपी के अनूप गुप्ता ने 15 वोट लेकर मेयर के पद पर कब्जा जमाया. चुनाव में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 14 वोट हासिल हुए.
ये भी पढ़ें-
- ""गुलामी की मानसिकता से बाहर निकलें और..."; भीलवाड़ा में भगवान देवनारायण के जयंती समारोह में पीएम मोदी": कांग्रेस
- "लोकतंत्र के लिए घातक..." : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने कानून मंत्री को याद दिलाया 'कर्तव्य'
- "...तो कब का हो चुका होता" : उपेंद्र कुशवाहा के "डील" वाले बयान का तेजस्वी यादव ने दिया जवाब
from NDTV India - India https://ift.tt/xs1rf30
No comments