Breaking News

कंझावला केस में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए AAP ने जंतर-मंतर पर निकाला कैंडल मार्च

आम आदमी पार्टी ने कंझावला मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए बुधवार को जंतर-मंतर पर कैंडल मार्च निकाला. इसके जरिए मांग उठाई की भाजपा अपराधियों को बचाना बंद करे. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने कहा कि हमारी एक ही मांग है कि मामले की निष्पक्ष तौर पर जांच की जाए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए. भारतीय जनता पार्टी घटना की निष्पक्ष जांच में सहयोग करने की जगह अड़चन पैदा कर रही है. क्योंकि इसमें भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी शामिल हैं. दिल्ली की पुलिस गृहमंत्री और उपराज्यपाल के अधीन है. उनके पास सब कुछ करने के लिए समय है लेकिन दिल्ली की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए समय नहीं है. 

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी बच्चियों के न्याय के लिए तब भी खड़ी हुई थे जब निर्भया की हत्या की गई थी‌. आज हमारी बहन अंजली को न्याय दिलाने के लिए खड़े हुए हैं. भारतीय जनता पार्टी की सबसे घिनौनी हरकत है कि उस बच्ची के चरित्र के ऊपर सवालिया निशान लगाया जा रहा है और मरने के बाद बदनाम किया जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट कह रही है कि उस लड़की ने कोई शराब नहीं पी हुई थी.

वहीं भाजपा-पुलिस एक लड़की को मृतिका की दोस्त बताकर अनाप-शनाप बयान दिलवा रही है. मृतिका की मां कह रही है कि जो लड़की गवाह बनकर आई है वह झूठी है और अजली की दोस्त नहीं है. यानि कि उस गवाह को भाजपा के लिए लाया गया है. उन्होंने कहा कि नए-नए गवाहों को प्लांट करके इस मामले को कमजोर किया जा रहा है. उस बच्ची के चरित्र के ऊपर सवालिया निशान लगाया जा रहा है. उसको मरने के बाद बदनाम किया जा रहा है. यह भारतीय जनता पार्टी की सबसे घिनौनी हरकत है.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/2J16m4t

No comments