कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में 50 विमान लेंगे हिस्सा : वायुसेना
राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार नौसेना के नौ राफेल और आईएल-38 समेत कुल 50 विमान हिस्सा लेंगे. भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.
अधिकारी ने कहा कि नौसेना के आईएल-38 विमान को इस बार संभवत पहली और अंतिम बार प्रदर्शित किया जाएगा.
वायुसेना के अधिकारी ने कहा कि आईएल-38 भारतीय नौसेना का एक समुद्री टोही विमान है, जो देश में लगभग 42 वर्षों से सेवा में शामिल है. वायुसेना के अधिकारी ने कहा, ‘‘इसे यहां गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पहली बार और शायद आखिरी बार प्रदर्शित किया जाएगा. यह उन 50 विमानों में शामिल होगा जो इस कार्यक्रम में भाग लेंगे.''
उन्होंने कहा कि इन 50 विमानों में चार विमान थलसेना के भी शामिल होंगे. भारतीय वायुसेना ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में झांकी के एक मॉडल का भी अनावरण किया, जिसे 26 जनवरी की परेड के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा. गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा.
ये भी पढ़ें:-
UP : भदोही में युवती से छेड़खानी, यौन उत्पीड़न के मामले में युवक गिरफ्तार
अब इन्डिगो की फ्लाइट में नशे में धुत यात्रियों ने की एयरहोस्टेस से छेड़खानी, कैप्टन से मारपीट
from NDTV India - India https://ift.tt/RyC1oUS
No comments