Breaking News

यूपी में 5 लाख करोड़ रुपये का होगा निवेश, मुंबई में योगी आदित्यनाथ से कई उद्योगपतियों ने की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में फरवरी में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से पहले योगी आदित्यनाथ के 2 दिवसीय मुंबई दौरे में 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बनी है. मुंबई में कई उद्योगपतियों ने यूपी के सीएम से मुलाकात कर राज्य में निवेश की इच्छा जतायी है. राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि 5 हजार करोड़ रुपये के निवेश पर सहमति बन गयी है. 
 आदित्यनाथ ने गुरुवार को मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित शीर्ष उद्योग के नेताओं से मुलाकात की. राज्य सरकार ने कहा कि रिलायंस समूह ने राज्य भर में 5जी प्रौद्योगिकी में निवेश और ग्रामीण उत्तर प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग का प्रस्ताव दिया है. 

राज्य सरकार ने कहा कि अडानी समूह ने 10,000 युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए एनसीआर क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी मोड में एक मेडिकल कॉलेज और नोएडा में एक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है.

बताते चलें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले भी कई बार ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया है. योगी आदित्यनाथ के शासन में यह पहला समिट होगा. बताते चलें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को शानदार जीत मिली है.बताते चलें कि इससे पहले राज्य सरकार ने कहा था कि दिसंबर 2022 में, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आठ प्रतिनिधिमंडल ने 16 देशों के 21 शहरों का दौरा किया और इन्वेस्टर्स समिट से पहले 7.12 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए.

ये भी पढ़ें- 



from NDTV India - India https://ift.tt/lIucEsS

No comments