हरियाणा के पानीपत में केमिकल टैंकर विस्फोट से 2 लोगों की मौत : पुलिस
हरियाणा के पानीपत के सदर इलाके में शनिवार को एक रासायनिक टैंकर में कथित तौर पर विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा पानीपत रिफाइनरी के पास कोको चौक पर हुआ.
सदर के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) के अनुसार, दोनों घायलों का पास के सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है. धमाका इतना जोरदार था कि दुकान की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.
सदर, पानीपत के एसएचओ रामनिवास ने शनिवार को कहा, "घटना वेल्डिंग के काम के दौरान हुई. दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है. विस्फोट में दुकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई."
स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमनाथ ने जैसे ही वेल्डिंग शुरू की, आग की चिंगारी से गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया.
एसएचओ रामनिवास ने मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के घाटमपुर के जुनैद [ड्राइवर] और पानीपत की गोपाल कॉलोनी के पप्पू [इलेक्ट्रीशियन] के रूप में की. जबकि घायलों नें यूपी के खटमलपुर और सोमनाथ के एक व्यक्ति मोहम्मद हुसैन शामिल हैं. वर्तमान में उनका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें -
-- केंद्र ने पीएम को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री को साझा करने वाले ट्वीट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश - सूत्र
-- ध्रुव तारा की तरह मार्गदर्शन करती है हमारे संविधान की मूल संरचना : CJI डीवाई चंद्रचूड़
from NDTV India - India https://ift.tt/hWE5fCZ
No comments