Breaking News

पंजाब सरकार ने सिर्फ 10 महीने में 26 हजार से ज्यादा नौकरियां दीं : CM भगवंत मान का दावा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि उनकी सरकार ने सत्ता में आने के सिर्फ 10 महीने में युवाओं को 26,074 नौकरियां दी हैं. मान ने 188 कनिष्ठ अभियंताओं को नियुक्ति पत्र सौंपने के समारोह के दौरान स्थानीय नगर निकाय भवन में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, “ राज्य एक नई क्रांति देख रहा है जहां युवाओं को सरकारी नौकरियों से सशक्त किया जा रहा है.” उन्होंने कहा कि पिछले 10 माह में पूरी तरह से पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के साथ योग्यता के आधार पर 26,074 नौकरियां दी गई हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ शुरुआत है क्योंकि आने वाले दिनों में और नौकरियां दी जाएंगी.

सीएम मान ने कहा कि जहां अन्य दलों ने पिछले साल राज्य में चुनावों के दौरान लोगों से वादे किए थे, वहीं आम आदमी पार्टी (आप) ने उन वादों को पूरा करने की गारंटी दी थी.उन्होंने कहा, 'एक-एक करके ये सभी गारंटी पूरी की जा रही हैं.'‘आप' पिछले साल मार्च में पंजाब में सत्ता में आई थी.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रति माह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी को भी पिछले साल एक जुलाई से पूरा कर दिया.हाल में खोले गए 500 आम आदमी क्लिनिक को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये क्लिनिक हर मरीज का डेटा ऑनलाइन रखते हैं जिससे राज्य में जानलेवा बीमारियों से निपटने की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी. मान ने आरोप लगाया कि राज्य में बनी पिछली सरकारों ने पंजाब का धन लूटा है और कहा कि जिन लोगों ने सरकारी खजाने से पैसा लूटा है उन्हें दंडित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें-



from NDTV India - India https://ift.tt/XaKmC2M

No comments