Breaking News

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोरोना लक्षण वाले युवक के मिलने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के न्यूरिया थाना क्षेत्र में दूसरे राज्य से आए एक युवक में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद स्वास्थ विभाग की टीम उसके गांव पहुंच गई. मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने पत्रकारों को बताया जिले के न्यूरिया क्षेत्र में एक कोरोना संक्रमित मामला मिला है, जिसके बाद संक्रमित युवक को क्वारंटीन में भेज दिया गया है.

उनके अनुसार युवक बाहर से नहीं आने की बात कह रहा है, जबकि उसके पास गुजरात का एक सिम मिला है, इसलिए दूसरे राज्य से आने का कयास लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि लेकिन उसके विदेश से आने की कोई पुष्टि नही हुई है, फिलहाल परिवार के लोगों की भी जांच चल रही है.

उन्होंने बताया कि युवक की पहचान न्यूरिया क्षेत्र के बिठौरा कला गांव के निवासी हरीश के रूप में हुई है. सुबह ही स्वास्थ्य विभाग की टीम युवक के घर पहुंच गई, जहां उसका परीक्षण किया गया.

संक्रमित युवक ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी पत्नी गर्भवती थी, जिसका इलाज न्यूरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. उसके अनुसार 24 दिसंबर को वह पत्नी का प्रसव करवाने गया था. जांच टीम ने दोनों का नमूना लिया था, लेकिन पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, जबकि वह कोरोना संक्रमित पाया गया था.

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि वह पूरी तरह से ठीक है. कोई लक्षण नहीं है, इसलिए उसे घर में रखा गया है.
 



from NDTV India - India https://ift.tt/OU2c70F

No comments