Breaking News

पंजाब सरकार ने कॉलेज, यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू किया

पंजाब में भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार को ऐलान किया कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के शिक्षकों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन दिया जाएगा.

राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने इस फैसले की सराहना करते हुए इसे राज्य सरकार का एक 'बड़ा' कदम बताया, जो पिछले छह वर्षों से लंबित था.

संशोधित वेतन संरचना के तहत, शिक्षक संयुक्त रूप से 280 करोड़ रुपये घर ले जाएंगे. पंजाब सरकार ने एक बयान में कहा, फंड या संशोधित वेतन का संवितरण राज्य के खजाने से जारी किया जाएगा.

अतिथि शिक्षकों और अंशकालिक व्याख्याताओं को सातवें वेतन आयोग के साथ-साथ अवकाश का लाभ भी दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें-

अहमदाबाद के अस्‍पताल में भर्ती मां का हालचाल जानने पहुंचे PM मोदी, डॉक्‍टरों ने कहा-हालत स्थिर
आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के रोडशो के दौरान भगदड़, 8 लोगों की मौत
"शादी के लिए ऐसी लड़की चाहूंगा जिसमें..." : जीवनसाथी को लेकर सवाल पर बोले राहुल गांधी



from NDTV India - India https://ift.tt/7U3FgNE

No comments