Breaking News

MP: अधिकारी चढ़ा रहे देवी मां को शराब

करीब तीन माह से मध्य प्रदेश का उज्जैन लगार रेड जोन में है। हालात सुधरते नहीं देख उज्जैन प्रशासन अब भगवान से प्रार्थना कर रहा है। शनिवार काे कलेक्टर आशीष सिंह चौबीस खंभा माता मंदिर पहुंचे। लंबी पूजा के बाद देवी काे शराब का भाेग लगाकर नगर पूजा की शुरुआत की। इस मंदिर में नवरात्रि की अष्टमी पर मदिरा चढ़ाने की परंपरा सैकड़ों वर्षों से चली आ रही है। इस साल लाॅकडाउन के कारण इस परंपरा का निर्वहन नहीं हो पाया था। शनिवार को कलेक्टर आशीष सिंह और एसपी मनोज सिंह की मौजूदगी में ढोल-बाजों के साथ गुदरी स्थित माता मंदिर से नगर पूजा की शुरुआत हुई। यह पूजा माता, भैरव और हनुमान मंदिर समेत कुल 40 मंदिरों में हुई। 26 किलोमीटर की पैदल यात्रा के पूरे होने के बाद इस पूजा में 5 किलो सिंदूर, दो डिब्बे तेल, 25 बोतल मदिरा समेत 39 प्रकार की विशेष पूजन सामग्री रखी जाती है। जानकारों का कहना है कि महामारी से बचने के लिए राजा विक्रमादित्य शहर स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर पर मदिरा चढ़ा कर पूजा करते थे।

from The Navbharattimes https://ift.tt/3d30HlA

No comments