Breaking News

LIVE: यूपी के प्रतापगढ़ में पीएम मोदी की रैली

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 4 चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है और अब 3 चरणों का घमासान बाकी है। बाकी के बचे चरणों के लिए राजनीतिक दलों में जोर आजमाइश जारी है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यूपी और बिहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हरियाणा के गुड़गांव में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी इस समय प्रतापगढ़ में रैली को संबोधित कर रहे हैं। चुनावी हलचल से जुड़े हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ....

from The Navbharattimes http://bit.ly/2ZWXfna

No comments