Breaking News

अदालत परिसर से कैदी फरार

कटिहार, 20 मई (भाषा) बिहार के कटिहार जिला की एक स्थानीय अदालत परिसर से सोमवार को एक विचाराधीन कैदी फरार हो गया । पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि फरार हुए विचाराधीन कैदी का नाम छोटेलाल पासवान है जो कि कोढ़ा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी करने के एक मामले में पिछले आठ महीने से कटिहार जेल में बंद था। उन्होंने बताया कि सोमवार को पासवान को पेशी के लिए कटिहार व्यवहार न्यायालय लाया गया था, इसी दौरान वह चकमा देकर फरार हो गया।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/30y1upC

No comments