Breaking News

राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह मामले में चुप्पी पर मोदी की आलोचना की

पटना, 30 अप्रैल (भाषा) बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मंगलवार को मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहर के बालिका गृह मामले पर ‘‘एक भी शब्द’’ नहीं बोलने पर उनकी आलोचना की । राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पार्टी की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर प्रधानमंत्री की आलोचना की । विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को बालिका गृह में यौन उत्पीड़न मामले के लिए ‘‘जिम्मेदार’’ ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया कि खौफनाक घटना के सामने आए एक

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2DF7YZX

No comments