Breaking News

सनकी युवक ने प्रेमिका और उसकी मां को चाकू मारकर किया घायल

बिहार के नालन्दा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां सनकी प्रेमी ने प्रेम प्रसंग का विरोध करने पर प्रेमिका और उसकी मां को चाकू मारकर घायल कर दिया. घटना के बारे में बताया जाता है कि अहियातपुर निवासी व सनकी प्रेमी का एक लड़की से शादी तय हुई थी, जिसके बाद किसी कारण शादी टूट गई. कहा जा रहा है कि शादी टूटने के बाद परिजनों ने लड़की की शादी दुबारा दूसरी जगह तय कर दी. इस बात से आक्रोशित सनकी प्रेमी ने को चाकू मारकर प्रेमिका और उसकी मां को घायल कर दिया. हालांकि, घटना के बाद पड़ोसियों ने सनकी प्रेमी को पकड़कर नगरनौसा थाना पुलिस के हवाले कर दिया.

from Latest News बिहार News18 हिंदी http://bit.ly/2HKR9ON

No comments