Breaking News

20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पुलिस अवर निरीक्षक गिरफ्तार

आरा, 22 मई (भाषा) बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की एक टीम ने भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक महेश्वर गिरी को बुधवार को एक व्यक्ति से रिश्वत के तौर पर 20 हजार रूपये लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भोजपुर जिले के जगदीशपुर गांव निवासी और परिवादी मोहम्मद इरफान अली ने शिकायत दर्ज करायी थी कि इस वर्ष दर्ज जगदीशपुर थाना कांड संख्या 87 की केस डायरी अदालत में समर्पित करने की एवज में महेश्वर गिरी उनसे रिश्वत की मांग कर रहे हैं।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2wfLnix

No comments