Breaking News

कन्हैया ने कांग्रेस के घोषणापत्र में राजद्रोह कानून को खत्म करने के वादे का स्वागत किया

बेगूसराय, दो अप्रैल (भाषा) जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार और बिहार के बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र से भाकपा प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र में राजद्रोह कानून को खत्म करने के वादे का स्वागत किया है। कन्हैया ने यहां पत्रकारों से कहा कि कांग्रेस के उक्त वादे को एक सही कदम और लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक शुभ संकेत माना जाना चाहिए क्योंकि लंबे समय से इस बात की मांग होती रही है कि अंग्रेजों के जमाने के जो काले कानून हैं, उन्हें बदले जाने की जरूरत है।

from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times https://ift.tt/2WH90Me

No comments