सुशील मोदी का मानहानि वाद: अदालत ने राहुल गांधी से 20 मई को पेश होने को कहा
पटना, 27 अप्रैल (भाषा) एक अदालत ने शनिवार को यहां बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि वाद के संबंध में कांग्रेस अध्यक्ष को 20 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शशिकांत रॉय ने उपमुख्यमंत्री के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया। सुशील मोदी ने गांधी की एक जनसभा में की गई इस टिप्पणी पर आपत्ति जताई है कि ‘‘सभी चोरों का उपनाम मोदी क्यों होता है।’’ कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के कोलार जिले में ये टिप्पणियां की थीं।
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2UIWDOv
from Bihar News: बिहार न्यूज़, Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Bihar Samachar, बिहार खबर, Latest Bihar News | Navbharat Times http://bit.ly/2UIWDOv
No comments