Breaking News

PM Narendra Modi: 12 अप्रैल को रिलीज होगी ये फिल्म, विवेक ओबेरॉय लीड रोल में आएंगे नजर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ 12 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में विवेक ओबेरॉय पीएम मोदी का किरदार निभा रहे हैं. जबकि फिल्म का निर्देशन डायरेक्ट उमंग कुमार ने किया है. इस फिल्म की शूटिंग जनवरी में ही शुरू की गई थी. 12 अप्रैल को रिलीज होगी फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बायोपिक फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की शूटिंग काफी समय से चल रही है. फिल्म निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म की शूटिंग जनवरी के आखिरी दिनों में गुजरात से शुरू की गई थी. अब फिलहाल इस फिल्म के आखिरी हिस्से की शूटिंग इन दिनों मुंबई में ही चल रही है. अब तक फिल्म का एक पोस्टर सामने आया है, जिसने आते ही धमाल मचा दिया था. विवेक ओबेरॉय इस फिल्म में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोल प्ले कर रहे हैं. प्रधानमंत्री के जीवन के सफर को दिखाएगी फिल्म फिल्म के निर्देशक उमंग कुमार ने फिल्म के बारे में बताया कि, ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ नरेन्द्र दामोदरदास मोदी की गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी शुरुआत से लेकर साल 2014 में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने तक के सफर पर आधारित है.

from Latest News अभी अभी Firstpost Hindi https://ift.tt/2CimdmU

No comments